सूर्य की अब तक की सबसे हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीर जारी, सतह से उठता विशाल सौर बवंडर आया नजर…

विज्ञानियों ने सूर्य की सतह (फोटोस्फीयर) की अब तक की सबसे स्पष्ट और हाई रिजाल्यूशन वाली तस्वीरें जारी की हैं।

हवाई में स्थित एनएसएफ राष्ट्रीय सौर वेधशाला के डेनियल के. इनोए सोलर टेलीस्कोप का उपयोग कर ये तस्वीरें खींचीं गई हैं। विज्ञानियों ने सूरज की सतह पर चुंबकीय प्लाज्मा की हलचल से बनते छोटे-छोटे और स्पष्ट बवंडर (व्हर्लपूल) देखे।

इसे पृथ्वी और बृहस्पति और शनि जैसे दूसरे ग्रहों पर देखा गया है, लेकिन इसे कभी भी सूर्य की सतह पर उस स्तर पर नहीं देखा गया था।

आंखों की सही सुरक्षा के बिना सूरज की ओर देखना खतरनाक है, लेकिन रिसर्चर हवाई के द्वीप पर मौजूद टेलीस्कोप से सूरज की सतह को देख पाए।

असल में विज्ञानियों ने टेलीस्कोप को बेहतर बनाने और उसकी क्षमताओं को परखने के लिए ये तस्वीरें लीं, लेकिन जब उन्होंने नतीजों को देखा, तो उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने सूरज की चमकदार बाहरी परत की तस्वीरें पहले के मुकाबले कहीं अधिक रिजाल्यूशन में ली थीं।

विज्ञानियों ने सूर्य सतह पर पंखों जैसे अजीब पैटर्न को लहरों की तरह देखा। इन तस्वीरों में सतह पर विंसेंट वान गाग की प्रसिद्ध पेंटिंग स्टारी नाइट जैसे अजीब घुमावदार और पंखनुमा पैटर्न दिखाई दिए हैं।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के भौतिकी विज्ञानी रुइझू चेन ने कहा, इससे मुझे मशहूर पेंटिंग्स की याद आती है, जैसे वैन गाग की स्टारी नाइट में घूमते हुए आसमान। यह अध्ययन बुधवार को नेचर जर्नल में प्रकाशित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *