Indian Space Research Organisation के प्रमुख ने कहा है कि ‘जी20 सैटेलाइट’ के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है…

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने शनिवार को कहा कि जलवायु और वायु प्रदूषण का अध्ययन करने तथा मौसम की निगरानी के लिए डिजाइन किए गए जी20 उपग्रह को 2027 में लांच किए जाने की उम्मीद है।

इंजीनियरिंग स्टाफ कालेज आफ इंडिया में डीआरडीओ, इसरो और एयरोनाटिकल सोसायटी आफ इंडिया के विज्ञानियों को संबोधित करते हुए नारायणन ने यह भी कहा कि भारत पहला देश है जिसने एक ही राकेट से 100 से अधिक उपग्रहों को सफलतापूर्वक स्थापित किया है।

2040 तक चंद्रमा पर मानव मिशन का लक्ष्य

उन्होंने कहा, फिलहाल हम जी20 देशों के लिए जी20 उपग्रह पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

हम 2027 तक इसका प्रक्षेपण करने जा रहे हैं। इसरो ने 34 देशों के 433 उपग्रहों के प्रक्षेपण सहित कई वाणिज्यिक मिशन पूरे किए गए।

उन्होंने कहा कि इसरो 2040 तक चंद्रमा पर मानव मिशन की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इसरो डीप ओशन मिशन के प्रोजेक्ट, समुद्रयान के लिए 2.2 मीटर व्यास और 100 मिलीमीटर मोटाई वाला टाइटेनियम का पोत बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *