महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चार महिलाओं की मौत की जिम्मेदार बाघिन को वन विभाग ने पकड़ा…

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में चार महिलाओं को मार डालने वाली बाघिन को वन विभाग के कर्मियों ने अभियान चलाकर पकड़ लिया गया है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर गुंजेवाही गांव के पास जंगल में 22 मई को बाघिन के हमले में चार महिलाओं की मौत हो गई थी।

आधिकारिक आदेश के बाद शनिवार शाम पवनपार बीट के कंपार्टमेंट में टाइग्रेस टी-2 को बेहोश कर काबू में किया गया।

अधिकारी ने बताया, विशेष बचाव दल द्वारा इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाने के बाद बाघ को बेहोश किया गया।

जांच में पुष्टि हुई कि बाघिन टी-2 ही चार महिलाओं की मौत के लिए जिम्मेदार थी। रात आठ बजे तक बाघिन को पूरी तरह से काबू में कर लिया गया था।

आसपास कोई शावक नहीं मिला। इस अभियान के तहत वन विभाग ने विशेष बाघ संरक्षण बल (एसटीपीएफ) की टीमें, ट्रेकिंग दस्ते, कैमरा ट्रैप और एक विशेष निगरानी प्रणाली तैनात की थी। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग निगरानी अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *