शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, 8 जुलाई से शुरू होगी खुशियों की शुरुआत…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। 8 जुलाई को शुक्र रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं।

शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। 

आइए जानते हैं, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा धन-लाभ…

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों को बहुत लाभ होगा। करियर में तरक्की के अप्रत्याशित अवसर मिलेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे।

साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। फैमिली का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

व्यापार में विस्तार होगा। बच्चों को करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इस दौरान आपको हर कार्य के इच्छानुसार परिणाम मिलेंगे। यात्रा से लाभ होगा।

शत्रु परास्त होंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *