लैंडिंग से पहले तकनीकी गड़बड़ी? फ्रैंकफर्ट में लुफ्थांसा विमान के नोज गियर टूटने से अफरा-तफरी…

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर गुरुवार को लुफ्थांसा एयरलाइंस के एक विमान के साथ बड़ा हादसा हो गया।

उड़ान भरने की तैयारी के दौरान विमान का नोज गियर (सामने का पहिया) अचानक ढह गया, जिससे कई ग्राउंड स्टाफ और क्रू सदस्य घायल हो गए।

बोर्डिंग शुरू होने से पहले हुआ हादसा 

लुफ्थांसा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घटना के समय यात्रियों की बोर्डिंग अभी शुरू नहीं हुई थी। विमान में केवल क्रू सदस्य और ग्राउंड स्टाफ मौजूद थे।

एयरलाइन ने पुष्टि की कि कई कर्मचारियों को चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

लॉस एंजिलिस जाने वाली थी फ्लाइट 

यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे हुआ। संबंधित विमान लॉस एंजिलिस जाने वाली फ्लाइट LH450 के रूप में रवाना होने वाला था।

रिपोर्ट के अनुसार, यह लुफ्थांसा का बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान था, जो एयरलाइन के नए और आधुनिक विमानों में शामिल है।

एयरलाइन ने कहा, ‘हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *