सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):
मेष (Aries)
टैरो कार्ड: द स्टार
आज खुद को सबको साबित करने की जरूरत नहीं है। हर कोई आपकी सच्चाई को नहीं समझ पाएगा, लेकिन चिंता मत करें। अपने दिल की सच्चाई पर ध्यान दें। जब आप दूसरों की मंजूरी की तलाश बंद करेंगे, तब असली आज़ादी महसूस होगी।
लकी टिप्स: आज आपकी चुप्पी ज्यादा असर करेगी।
वृषभ (Taurus)
टैरो कार्ड: द हाई प्रीस्टेस
आज अपने दिल की आवाज सुनें। धीरे चलें। भागने की जल्दी नहीं है। कोई भी जवाब आपको बाहर से नहीं मिलने वाला है। आपको सारे सवालों के जवाब खुद से ही मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। शांति से सोचें। धीरे-धीरे सब क्लियर हो जाएगा।
लकी टिप्स: खुद पर भरोसा रखें।
मिथुन (Gemini)
टैरो कार्ड: द मैजिशियन
आज आपके पास कई नए आइडिया होंगे। ध्यान को केंद्रित करें। एक बार में एक ही काम करें। सारी चीजों को एक साथ ना करें। इससे काम अधूरे ही रह जाएंगे।
लकी टिप्स: आज शांत रहकर एकाग्रता पर ध्यान दें।
कर्क (Cancer)
टैरो कार्ड: द हेयरोफेंट
जो जरूरी है उसे अलग कर लें। सारी चीजें तुरंत ही करना जरूरी नहीं है। शांत रहें। आज सोच समझकर ही कोई फैसला लें।
लकी टिप्स: आज शांत रहें।
सिंह (Leo)
टैरो कार्ड: स्ट्रेंथ
आपमें काफी पावर है लेकिन इसका इस्तेमाल आपको सावधानी और बुद्धिमानी से करना है। किसी चीज के लिए ना कहना स्वार्थ नहीं है बल्कि समझदारी है। अपनी एनर्जी को बचाकर रखिए।
लकी टिप्स: अपना समय बचाएं।
कन्या (Virgo)
टैरो कार्ड: द हर्मिट
आज जितना अकेले रहेंगे, उतना सही रहेगा। शांत रहें। शांत रहकर अपने विचारों को पर गौर करें। जब आप खोजना बंद कर देंगे, आपको आपके सारे जवाब तभी से मिलना शुरू हो जाएंगे।
लकी टिप्स: आज खुद को समय दें।
तुला (Libra)
टैरो कार्ड: जस्टिस
अपनी बाउंड्री को समझने की कोशिश करिए। किसी का दबाव सहने की जरूरत नहीं है। दूसरों का सम्मान तो करें ही। साथ ही अपना सम्मान भी करना ना भूलें।
लकी टिप्स: हर एक चीज में बैलेंस बनाकर रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
टैरो कार्ड: द व्हील ऑफ फॉर्च्यून
छोटे-छोटे बदलाव ही अक्सर बड़ा असर डाल जाते हैं। आप चीजों को नए नजरिए से देखना पसंद करिए। आज नई शुरुआत नहीं करनी है। आज सुधार लाने का दिन है।
लकी टिप्स: छोटे बदलाव बड़ा रिजल्ट देंगे।
धनु (Sagittarius)
टैरो कार्ड: टेम्परेंस
आप जैसा चाह रहे थे, ठीक वैसे ही होता चला आ रहा है। हालांकि आज अगर रास्ते में बदलाव दिखे तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर मन बदले तो इसमें समझदारी है। ये आपकी कमजोरी नहीं है। फालतू का तनाव ना लें।
लकी टिप्स: बदलाव को अपनाएं और कोई गिल्ट ना पालें।
मकर (Capricorn)
टैरो कार्ड: द एम्परर
अगर आपको लग रहा है कि आप पीछे रह गए हैं और सब आगे हैं आपसे तो आप आज से ही शुरू करें। धीरे-धीरे अपना कदम बढ़ाते रहें। दूसरों से खुद की तुलना ना करें।
लकी टिप्स: जो भी करें, अभी से शुरू कर दें।
कुम्भ (Aquarius)
टैरो कार्ड: द सन
आज आपकी एनर्जी काफी पॉजिटिव रहने वाली है। आज आपको जो सही लगेगा, सिर्फ उस पर ही ध्यान देना है। छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करने का दिन आ चुका है।
लकी टिप्स: आज वो काम करें, जो आपको सच में खुशी दें।
मीन (Pisces)
टैरो कार्ड: द चैरियट
पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करें। जल्दबाजी में कुछ भी ना करें। आपको कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। चीजों में बैलेंस बनाकर रखें। शांत रहें और खुद पर भरोसा करें।
लकी टिप्स: एक उद्देश्य के साथ आगे बढ़ें।