टैरो राशिफल 30 सितंबर: वृषभ राशि धैर्य रखें, कुंभ राशि जल्दबाजी से करें परहेज…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):

आज टैरो कार्ड्स का एक ही संदेश है कि आप अपनी एनर्जी बचाकर रखें। हर कोई आपके एफर्ट्स को डिजर्व नहीं करता है। तो चलिए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज कौन-कौन से कार्ड्स आए…

मेष (Aries)

टैरो कार्ड: फाइव ऑफ वैंड्स

आज आपको समझना जरूरी है कि हर लड़ाई लड़ने के लिए नहीं होती है। छोटी-छोटी बहस से आज दूर रहिए। अपनी एनर्जी को बचाकर रखिए।

वृषभ (Taurus)

टैरो कार्ड: ऐट ऑफ पेंटाकल्स

लगातार मेहनत करते जाइए। इसी से आपके हाथ सफलता लेगी। रोज किए गए छोटे-छोटे काम ही आपके भविष्य का आधार बनेंगे। अपने धैर्य को बनाए रखिए।

लकी टिप: आज धैर्य से काम करें।

मिथुन (Gemini)

टैरो कार्ड: डेथ

बदलाव जरूरी है और इसी से ग्रोथ भी होती है। पुराने को छोड़कर जब आगे बढ़ेंगे तो नया रास्ता मिलेगा। खुद से बात करें तो सच्चाई को सामने रखें। खुलकर व्यक्त करें। आज चुप रहने की जरूरत नहीं है।

लकी टिप: आज क्लैरिटी के साथ बोलें।

कर्क (Cancer)

टैरो कार्ड: टेन ऑफ वैंड्स

आज जरूरत से ज्यादा बोझ ना उठाएं। आप हमेशा से ऐसा करते आए हैं। आज आपको सब कुछ अकेले करने की जरूरत नहीं है। कई बार चीजों के लिए मना करना भी जरूरी है।

लकी टिप: आज ना कहना सीखिए।

सिंह (Leo)

टैरो कार्ड: द हर्मिट

आज आत्मचिंतन करें। खुद को समझने की कोशिश करें। आज आराम करने का दिन है। बिना किसी वजह वाली चुनौतियों से आप दूर ही रहें।

लकी टिप: आज कुछ भी हो लेकिन खुद के लिए समय निकालें।

कन्या (Virgo)

टैरो कार्ड: जस्टिस

आज अपने वादों को पूरा करने का दिन है। हर एक बात को याद करिए। आज आपको अपनी सच्चाई और ईमानदारी बहुत कुछ दिलाएंगी। इसी से आपको ग्रोथ भी मिलेगी।

लकी टिप: सारे अधूरे काम आज ही पूरे कर लें।

तुला (Libra)

टैरो कार्ड: द टॉवर

जिंदगी में काफी अव्यवस्था है। यही चांस है कि सब कुछ बदल दिया जाए। बदलाव के इस अवसर को ऐसे ही मत जाने दीजिए। जो भी जरूरी नहीं है, उसे खुद से दूर कर दें।

लकी टिप: आज अपने प्रियॉरिटी की एक लिस्ट बनाएं।

वृश्चिक (Scorpio)

टैरो कार्ड: द एम्परर

अपने स्थिरता को बनाए रखें। जब आप खुद पर भरोसा करेंगे तभी दूसरे भी कर पाएंगे। अभी पहले खुद को संभालिए और अपने फैसलों को खुद लीजिए।

लकी टिप: जो भी फैसला लें, उस पर दृढ़ रहें।

धनु (Sagittarius) – High Priestess

टैरो कार्ड: हाई प्रिस्टेस

आज चुप रहने में ही भलाई है। किसी भी तरह की बहस से अलग रहें। बहसबाजी से कुछ भी हासिल नहीं होगा। आपकी चुप्पी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आज अपने मन की आवाज सुनें।

लकी टिप: अपनी मन की आवाज पर भरोसा करें।

मकर (Capricorn)

टैरो कार्ड: सेवन ऑफ कप्स

आज आपके आसपास कई ऑप्शन होंगे। इतने सारे ऑप्शन कि आप भ्रम में पड़ जाएं। हर चीज मिलना जरूरी नहीं होता है। कभी-कभी कम में ही संतोष करें।

लकी टिप: मोबाइल या डिजिटल डिवाइस से कुछ समय के लिए दूरी बनाइए।

कुंभ (Aquarius)

टैरो कार्ड: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

अपनी सोच में क्लैरिटी लेकर आएं। किसी भी चीज में जल्दी ना करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना है। आज कम बोलें।

लकी टिप: बोलने से पहले थोड़ा रुके और सोचकर ही बोलें।

मीन (Pisces)

टैरो कार्ड: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

हो सकता है कि आपको आज तनाव हो और या फिर डर का एहसास हो। कुछ भी हो, आप किसी भी चीज को खुद पर हावी ना होने दें। आज शांत रहना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

लकी टिप: अपने मन को शांत रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *