टैरो राशिफल 3 अक्टूबर: कुंभ राशि वाले खुद को कम न समझें, मीन राशि वालों को हेल्थ सुधारने के लिए करें ये उपाय…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):

 टैरो कार्ड्स की एनर्जी से जानिए कि आखिर आज यानी 3 अक्टूबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए क्या खास लाने वाला है? इसी के साथ कुछ ऐसे जरूरी टिप भी जानें जिससे आपका दिन और भी खास बन

मेष (Aries)

टैरो कार्ड: जजमेंट

अपने दायरे को आज बढ़ा दें। अपने मन की आवाज को सुनें। प्यार के मामले में सामने आकर अपनी बात रखें और खुलकर रहें। साफ-सुथरा खाना खाएं। एक्टिव रहने की कोशिश करें। पैसों के मामले में तभी सुधार आएगा, जब आप अपनी वर्थ समझेंगे।

लकी टिप: अपने लिए स्टैंड लें।

वृषभ (Taurus)

टैरो कार्ड: द मैजिशियन

आज जो भी सोचेंगे वो हो जाएगा। अपनी प्रियॉरिटी चुनें और उस पर फोकस करें। काम में जो जरूरी नहीं है, उसे हटा दें। रिश्ते में जो ख्याल बार-बार आ रहा है, आज उसे पॉजिटिव डायरेक्शन दें। रोज हिसाब रखेंगे तो पैसे की स्थिति में सुधार आएगा। अच्छी सेहत के लिए डाइट करें।

लकी टिप: अपना ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini)

टैरो कार्ड: द हैयरोफेंट

किसी भी काम को करने से पहले सोचें कि क्या ये आपके हिसाब से है। प्यार के मामले में किए गए छोटे वादों को आज पूरा कर लें। ट्रेंड्स के हिसाब से पैसे का इस्तेमाल ना करें। अच्छी सेहत के लिए रूटीन को फॉलो करें।

लकी टिप: हर कदम पर अपने मूल्यों को मार्गदर्शन करने दें।

कर्क (Cancer)

टैरो कार्ड: ऐट ऑफ कप्स

जो चीज अब काम में नहीं है, उसे छोड़ दें। एनर्जी खत्म करने वाली चीजों से दूर रहें। प्यार के मामले में पुराने पैटर्न को ना दोहराएं। पैसा बचाने के लिए गैरजरूरी खर्च रोक दें। अच्छी सेहत के लिए जल्दी सोने की कोशिश करें।

लकी टिप: जो काम का ना हो आज उस चैप्टर को बंद करें।

सिंह (Leo)

टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ वैंड्स

हर किसी को अपनी एनर्जी ना दें। मीटिंग कम करें लेकिन सबकी क्वालिटी बढ़ा दें। प्यार के मामले में आज गहराई पर ध्यान देने की जरूरत है। गैरजरूरी चीजों में समय नहीं लगाएंगे तो पैसा बचेगा। आज अकेले समय बिताएं और अपने अंदर की स्ट्रेंथ को पहचानें।

लकी टिप: बिना किसी गिल्ट के आज ना कहें।

कन्या (Virgo)

टैरो कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आराम करें और इसको लेकर कोई गिल्ट ना पालें। छोटे-छोटे ब्रेक लें। एक समय पर एक ही काम करें। प्यार में मामले में आज थोड़ी सी चुप्पी के बाद ही जवाब देने की कोशिश करें। अच्छी हेल्थ के लिए झपकी लें। खूब पानी पिएं और स्क्रीन टाइमिंग को कम करें।

लकी टिप: बिना किसी गिल्ट के ब्रेक शेड्यूल करें।

तुला (Libra)

टैरो कार्ड: टेम्परेंस

किसी भी चीज को लेकर जल्दबाजी ना करें। लगातार काम करें भले चीजें धीमी है। प्यार के मामले में बैलेंस्ड रहें और शांत रहें। मनी मैटर्स में छोटे-छोटे कदम लाभ देंगे। अच्छी हेल्थ के लिए बैलेंस्ड खाना लें। हल्की वॉक से भी फायदा होगा।

लकी टिप: समय पर काम करने की कोशिश करें।

वृश्चिक (Scorpio)

टैरो कार्ड: द हैंग्ड मैन

कभी-कभी इंतजार करना भी सही होता है। काम के मामले में फैक्ट्स को चेक करें। रिस्की कदम लेने से पहले सोचें। प्यार के मामले में जो ना कहा गया है, उसे सुनें। पैसों के मामले में थोड़ा इंतजार करना सही होगा। अच्छी सेहत के लिए स्ट्रेचिंग और शांत रहना सही है।

लकी टिप: कोई भी फैसला लेने से पहले 24 घंटे रुकें।

धनु (Sagittarius)

टैरो कार्ड: द व्हील ऑफ फॉर्च्यून

हर वक्त भागना जरूरी नहीं है। काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपना अगला प्लान बना लें। पार्टनर के साथ समय बिताएं। अच्छी हेल्थ के लिए हल्के मूवमेंट और बैलेंस्ड डाइट सही रहेगा।

लकी टिप: प्लान बनाएं और सही मौके का इंतजार करें।

मकर (Capricorn)

टैरो कार्ड: द टॉवर

जो भी बदलाव हो, उसे जगह दें। आपको शुरुआत में सब अजीब लग सकता है लेकिन ये सही है। पुरानी चीजों का बदलाव जरूरी है। प्यार में मामले में क्लियर रहें। पैसों के मामले में रिस्क ना लें। अच्छी सेहत के लिए तनाव से दूर रहें।

लकी टिप: आज एक कमजोर स्तंभ को हटाने की कोशिश करें।

कुम्भ (Aquarius)

टैरो कार्ड: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

अपनी मेहनत को कम ना आंकें। काम में धीरे-धीरे हो रही ग्रोथ को जरूर देखें। जरूरत हो तो इसमें सुधार भी करें। बचत करें और हफ्ते भर के खर्चे को देखें। रूटीन को ना तोड़े, इससे आपकी हेल्थ सही रहेगी।

लकी टिप: अपनी छोटी सी छोटी जीत को भी डायरी में लिखें।

मीन (Pisces)

टैरो कार्ड: पेज ऑफ कप्स

अपनी फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें। पार्टनर को अपनी फीलिंग्स धीरे-धीरे बताएं। जरूरत पड़ने पर मदद लें। जरूरत के हिसाब से ही पैसे खर्च करें। अच्छी हेल्थ के लिए पानी खूब पिएं। संगीत सुनें और जरूरत पड़ने पर आराम भी करें।

लकी टिप: अपनी फीलिंग्स को आज डायरी में लिख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *