टैरो राशिफल 2 अक्टूबर: वृषभ राशि के जातक परिवार संग जिम्मेदारियां साझा करें, कुंभ राशि के लिए मिलेगी स्पष्टता…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):

टैरो कार्ड्स की एनर्जी अलग लेवल की होती है। अगर इसे सही से रीड किया जाए तो ये क्लैरिटी के साथ भविष्यवाणी करती है। इन्हीं कार्ड्स की मदद से जानिए कि आखिर आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लि

मेष (Aries)

कार्ड: ऐस ऑफ वैंड्स

आपके अंदर जोश होगा। एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। इसे बेकार की चीजों में ना लगाएं। जो भी प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, उसे शुरू करें। प्यार के मामले में अपनी बात क्लैरिटी के साथ आगे रखें। ड्रामे से बचें। अच्छी हेल्थ के लिए एक्टिव रहें और धूप लें।

वृषभ (Taurus)

कार्ड: टू ऑफ पेंटाकल्स

सारी जिम्मेदारी अपने कंधे पर मत लीजिए। जरूरी चीजों पर ही ध्यान दें। काम में किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। परिवार से अपना बोझ बांटें, इसे छिपाए नहीं। अच्छी हेल्थ के लिए हल्का खाना ही लें। जल्दी सोने की कोशिश करें।

लकी टिप: आज किसी एक काम को करने से मना कर दें।

मिथुन (Gemini)

कार्ड: द फूल

उसी काम को करें, जिसमें मेहनत हो। अपने आइडिया को शेयर करिए। आज कहीं घूमने का प्लान बना लें। काम में जिज्ञासा रहेगी तो आप जल्दी आगे बढ़ेंगे। प्यार के मामले में बातचीत करनी जरूरी है, तभी रिश्ता मजबूत होगा। अच्छी हेल्थ के लिए संगीत सुनें और लाइट एक्सरसाइज करें।

लकी टिप: आज कुछ ऐसा करें कि जिससे आपको खुशी मिले।

कर्क (Cancer)

कार्ड: द एम्परर

अपने कंट्रोल को संभालिए। सर्वाइवल मोड से बाहर निकल जाइए। काम के दौरान अपना समय तय करें और उस पर टिके रहें। परिवार से जुड़ा कोई मामला आज सुलझा लें। बचत के लिए हफ्ते भर का प्लान बनाएं। खर्चे का हिसाब रखें। अच्छी हेल्थ के लिए समय पर खाएं और सो जाएं।

लकी टिप: एक नियम बनाएं और उसे फॉलो भी करें।

सिंह (Leo)

कार्ड: द हैंग्ड मैन

रुकना भी जरूरी होता है। तुरंत रिजल्ट की इच्छा ना जताने लगें। काम के मामले में प्लान बनाएं। जो भी फालतू स्टेप हो, उसे हटा दें। प्यार के मामले में कुछ जवाब देना हो तो पहले ठीक से सुनें। जोश में आकर खरीददारी ना करें। अच्छी हेल्छ के लिए स्ट्रेचिंग और आराम करना जरूरी है।

लकी टिप: कोई फैसला लेने से पहले 24 घंटे रुकें और उस पर सोच विचार करें।

कन्या (Virgo)

कार्ड: टेम्परेंस

जल्दी रिएक्ट मत करें। पहले गहरी साँस लें और देखें कि ये वाकई ज़रूरी है या नहीं। काम में टाइमलाइन और स्कोप रिसोर्सेस के हिसाब से एडजस्ट करें। प्यार में पहले बात समझें फिर जवाब दें। पैसों में किश्त बाँटें और डेट्स याद रखें। हेल्थ रेगुलर मील्स और पानी से बेहतर होगी। जब बैलेंस आता है तो दिन आसान हो जाता है।

लकी टिप: किसी को जवाब देने से पहले 10 तक गिनें।

तुला (Libra)

कार्ड: द हाई प्रिस्टेस

आपके अंदर ही आपके सवाल का जवाब है। शांत रहकर आंख बंद करें और खुद से सवाल पूछें। काम के मामले में सिर्फ अपनी समझ पर ही भरोसा करें। हमेशा दिल की सच्ची बातें ही कहें। पैसा तभी आता है, जब ईमानदारी का दामन थामा जाए। अच्छी हेल्थ के लिए कुछ देर रोजाना शांति से बैठें।

लकी टिप: आज वो सच्चाई लिखें जो आपको पहले से मालूम था।

वृश्चिक (Scorpio)

कार्ड: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

आज वहीं चीज चुनें, जो फ्यूचर में फायदा दें। स्किल बढ़ाइए। प्यार में बड़े-बड़े वादे मायने नहीं रखते हैं। हमेशा साथ चलते रहना ज्यादा मायने रखता है। बचत करेंगे तो पैसा बढ़ेगा। नींद और खाने का अच्छा बैलेंस बनाएंगे तो हेल्थ ठीक रहेगी।

लकी टिप: आज वही करें, जो आप फ्यूचर में चाहते हैं।

धनु (Sagittarius)

कार्ड: नाइन ऑफ कप्स

आप चीजों को मुश्किल बना रहे हैं, ऐसा ना करें। मदद मिले तो जरूर लें। हमेशा आसान रास्ता चुनें। प्यार के मामले में मिलने वाले छोटे-छोटे सुकून के पलों का मजा लीजिए। खर्चे के लिए अलग से बजट बनाकर चलें। छोटी खुशियों को भी मनाएं। आराम करना हो तो जरूर करें।

लकी टिप: बिना किसी सफाई के मदद लें।

मकर (Capricorn)

कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज काम से ब्रेक लें। सारे टास्क को रोककर सिर्फ एक पर ही फोकस करें। प्यार में कुछ बोलने से पहले 3 बार गहरी सांस लें। आज जरूरी बिल सबसे पहले भरें। जब आपका नर्वस सिस्टम शांत होगा, तभी आपको सोच में क्लैरिटी आएगी।

लकी टिप: किसी काम को करने से पहले 3 बार गहरी सांस लें।

कुंभ (Aquarius)

कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आज क्लैरिटी के साथ सच्ची बात करें। काम में अपना लक्ष्य बनाएं और इसी राह पर आगे बढ़ जाएं। प्यार के मामले में आज सीधी बात बोलें और सामने वाले को भी सुनें। आज लिखेंगे तो दिमाग में क्लैरिटी आएगी। आज आपकी आवाज में दम होगा।

लकी टिप: कुछ बोलने से पहले उसे लिख लें।

मीन (Pisces)

कार्ड: क्वीन ऑफ कप्स

आज दिखावा बिल्कुल भी ना करें। आपको मौजूदगी ही काफी है। काम में ईमानदारी दिखाएं। पार्टनर को ध्यान से सुनें। अच्छी हेल्थ के लिए आराम करें और खूब पानी पिएं।

लकी टिप: आप मौजूद रहिए, रिजल्ट भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *