सोनल मिश्रा ( टैरो विशेषज्ञ):
मेष टैरो राशिफल 19 जुलाई (Aries)
टैरो कार्ड: द वर्ल्ड
आपको महसूस नहीं होता होगा लेकिन आपकी मौजूदगी से लोगों को काफी फर्क पड़ता है। आपकी एनर्जी से कई लोगों को प्रेरणा मिलती है। वहीं कई लोग आपके होने से ही हील हो जाते हैं। खुद पर भरोसा रखें। आप जो भी करते हैं, उसका असर गहरा ही होता है।
लकी टिप्स: छोटे-छोटे पलों में तन और मन से पूरी तरह उपस्थित रहें।
वृषभ टैरो राशिफल 19 जुलाई (Taurus)
टैरो कार्ड: द लवर्स
आपका दिल हर सच जानता है। इसे दिमाग देर से स्वीकार करता है। आज कोई भी फैसला लें तो कोशिश करें उसे ही चुनें जिससे दिल को सुकून और शांति मिले। दिल से लिए गए सच्चे फैसले अक्सर मुश्किल ही होते हैं। प्यार से लिए गए फैसले अक्सर सही राह ही दिखाते हैं।
लकी टिप्स: कोई भी फैसला लेते वक्त अपनी फीलिंग्स का भी ध्यान रखें।
मिथुन टैरो राशिफल 19 जुलाई (Gemini)
टैरो कार्ड: स्ट्रेंथ
आज हो सकता है कि आपको कठिनाई महसूस हो। आपने पहले भी इससे भी ज्यादा मुश्किल समय झेला है। हड़बड़ी ना करें। आपकी शांति और धैर्य में ही सबसे बड़ी ताकत है। आपने कठिन वक्त आसानी से पार किए हैं। खुद पर गर्व महसूस करें।
लकी टिप्स: अगर किसी चीज पर संदेह है तो हमेशा दिल की सुनें।
कर्क टैरो राशिफल 19 जुलाई (Cancer)
टैरो कार्ड: द स्टार
आज जैसे हैं वैसा कोई भी नहीं है और यही आपकी ताकत है। आज अपनी इस पहचान को किसी से भी ना छिपाएं। खुलकर जाहिर करें। आज कोई आपकी इसी एनर्जी से प्रभावित होकर आपकी ओर खिंचा चला आएगा।
लकी टिप्स: आप जैसे हैं वैसे ही रहिए।
सिंह टैरो राशिफल 19 जुलाई (Leo)
टैरो कार्ड: टेन ऑफ कप्स
आज थोड़ा रुककर गहरी सांस लें। आज इमोशनल लेवल पर संतुष्ट रहेंगे। अंदर से आप काफी शांत रहेंगे। जो भी अच्छा मिला, उसकी कद्र करें। हर एक अच्छी के लिए आभार जताना ना भूलें।
लकी टिप्स: दिन की शुरुआत आभार जताने से करें।
कन्या टैरो राशिफल 19 जुलाई (Virgo)
टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
आप दूसरों का तो बहुत ध्यान रख लेते हैं लेकिन आपकी शांति के बारे में कौन सोचता है? आपको ये पता होना चाहिए कि बाउंड्री सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए रेखाएं हैं। जब मन नहीं है तो ना कहें। इसका गिल्ट लेकर आगे ना बढ़ें।
लकी टिप्स: आज की शांति को चुनें। इसके लिए किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है।
तुला टैरो राशिफल 19 जुलाई (Libra)
टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
अगर आप कर सकते हैं तो किसी की मदद करें। ऐसा आप अपने शब्दों को व्यवहार से ही कर लेंगे। आपकी की गई मदद किसी का दिन बना सकती है। लोगों के साथ प्यार से पेश आएं।
लकी टिप्स: किसी के लिए कुछ अच्छा कहें।
वृश्चिक (Scorpio)
टैरो कार्ड: द व्हील ऑफ फॉरच्यून
आपकी जिंदगी में काफी कुछ बदलता जा रहा है। जल्द ही बड़ा बदलाव आएगा और ये अच्छा ही होगा। जो कुछ भी आज समझ नहीं आ रहा या मुश्किल सा लग रहा है, वही कल अहम मोड़ बन जाएगा।
लकी टिप्स: खुद पर भरोसा रखें।
धनु टैरो राशिफल 19 जुलाई (Sagittarius)
टैरो कार्ड: द मैजिशियन
अपनी कहानी आप खुद ही लिखते हैं। आपको जो कुछ भी चाहिए वो आपके अंदर ही है। किसी के परमिशन का वेट ना करें। अगर आपको लाइफ में आगे बढ़ना है तो खुद को इसके लिए परमिशन दें नाकि दूसरों से मांगे।
लकी टिप्स: अपने इरादे को लेकर लाउड रहें।
मकर टैरो राशिफल 19 जुलाई (Capricorn)
टैरो कार्ड: द एम्परर
जहां बाकी लोग हार मान लेते हैं, आपको वहीं से समाधान मिल जाता है। अगर किसी भी तरह की प्लानिंग कर रहे हैं तो उस पर पूरा भरोसा रखें। आप किसी भी प्लानिंग से पहले काफी कॉन्फिडेंस में होते हैं। इससे चीजें आसान होती हैं।
लकी टिप्स: अपनी योजनाओं पर भरोसा रखें।
कुंभ टैरो राशिफल 19 जुलाई (Aquarius)
टैरो कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
आज आपका कहा हुआ कुछ भी बहुत प्रभाव डालेगा। ऐसे में आज सोच-समझकर ही कुछ बोलें। ईमानदार रहें। इससे आप दूसरों को भी सही दिशा दे सकते हैं। आज थोड़ा शांत रहने की भी कोशिश करें।
लकी टिप्स: अपने लिए शांति को चुनें।
मीन टैरो राशिफल 19 जुलाई (Pisces)
टैरो कार्ड: द फूल
आपकी जिंदगी में नए चैप्टर की शुरुआत होने वाली है। भले ही आगे का रास्ता ना समझ आए, आप भरोसे के साथ आगे बढ़ते रहिए। अपने दिल की सुनें और आगे बढ़ जाइए। आपको हिम्मत दिखानी होगी।