सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):
टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है।
कुछ मानते हैं यह टैरोची शब्द से उत्पन्न हुआ, जो माइनर आर्काना के कार्डों से संबंधित था, तो कुछ इसकी उत्पत्ति टैरोटी से मानते हैं क्रास लाइन जो कि कार्डों के पीछे दिखती है।
टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है। आर्काना लैटिन भाषा के शब्द आर्कान्स से उत्पन्न हुआ, जिसका अर्थ है रहस्यमय व्यक्तिगत विकास।
रहस्यों से प्रतीकात्मक रूप से अभिलेखित शिक्षाएं लिए मेजर आर्काना गुप्त विज्ञान के छात्रों का गंभीर विषय है।
आइए जानते हैं, टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आज का दिन मन को शांत करने करे लिए अच्छा है। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से आपको शांति मिलेगी। धीरे-धीरे शुरुआत करने से आपको दिन भर के लिए आवश्यक गति प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्य करने में जल्दबाजी न करें। कार्यों को सोच-समझकर ही करें।
कन्या राशि- आपने बहुत कुछ किया है लेकिन आपको उस पर गर्व नहीं होगा। आज आप परेशान रह सकते हैं। खुद को खुश रखने का काम करें। कार्यक्षेत्र में लगातार मेहनत करते रहें। आप ऐसी प्रक्रिया में हैं जहां आपको कुछ अच्छा मिलने जा रहा है। जब आप मेहनत करेंगे तो आपको खुद पर भी विश्वास होने लगेगा।
तुला राशि- आज भावनाओं पर काबू रखें। दिल खुश रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उन लोगों का ध्यान रखें जो आपसे प्रेम करते हैं और आपको सपोर्ट करते हैं। आज के दिन भागदौड़ न करें। आज किसी प्रेमी के संदेश से आपको खुशी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने आप को देखना होगा। ये देखें कि आपको कहां जाना है। आज शांत रहें। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल की सुनें। जमीन से जुड़े रहें। भगवान की पूजा करें।
धनु राशि- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आज खुशनुमा चीजों पर ध्यान दें। छोटी-छोटी चीजों में बदलाव करें। जैसे रोजाना की दिनचर्या में। अच्छी आदतों को अपनाएं। अच्छा फील करने के लिए दिल की सुनें।
मकर राशि- आज मकर राशि वालों को कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो इंस्पायर करने का काम करेगा। इस व्यक्ति से मिलने के बाद आपका जीवन नई दिशा पर बढ़ेगा। आप आज आगे बढ़ने और बड़े बदलावों के लिए तैयार रहेंगे। दिल और दिमाग में जब सामंजस्य होता है तो सफलता अवश्य मिलती है।
कुंभ राशि- आज आपकी मदद की किसी को आवश्यकता हो सकती है। वो व्यक्ति आपसे ज्यादा मांग करने की बजाय, आपका साथ मांगेगा। आपसे बात करके उसे अच्छा लगेगा। सभी लोगों के प्रति सांत्वना रखें। कोई न कोई आपके शांत स्वभाव से मिलने वाले सुकून की तलाश में है।
मीन राशि- आज मिक्स भावनाएं आपके अंदर चलती रहेंगी। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। आज शांत रहें। सुबह के समय मेडिटेशन करें। आज अपनी भावनाओं को किसी कॅापी में लिखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।