BRICS के लिए तारिक रहमान को मिला था न्योता, द्विपक्षीय यात्रा का भी था आमंत्रण; भारत सरकार ने स्थिति की साफ…

ब्रिक्स समिट में बांग्लादेश के शामिल ने होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रधानमंत्री तारिक रहमान को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था? इसको लेकर विदेश मंत्रालय सब क्लियर कर दिया है।

सरकार ने मंगलवार को फिर कहा कि उसने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को ब्रिक्स और द्विपक्षीय यात्रा दोनों के लिए न्योता दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रहमान को बिम्सटेक (Bimstec) के अध्यक्ष के तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए न्योता दिया था और कहा था कि उनकी भागीदारी विचार-विमर्श को बहुत समृद्ध करेगी।

बांग्लादेश ने तय नहीं की तारीख

रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें द्विपक्षीय यात्रा के लिए भी न्योता दिया था। हालांकि, बांग्लादेश ने यात्रा की तारीखें तय करने की बातचीत से खुद को अलग कर लिया। ये जाहिर तौर पर इसलिए किया गया क्योंकि भारत की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर कोई पक्का वादा नहीं मिला था।

विदेश मंत्रालय (MEA) ढाका के उस दावे का जवाब दे रहा था जिसमें कहा गया था कि भारत ने बिम्सटेक अध्यक्ष को न्योता दिया था, न कि रहमान को।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि हमने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय यात्रा के लिए न्योता दिया था। इसके बाद उन्हें बिम्सटेक के अध्यक्ष के तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए न्योता दिया गया। इसलिए उन्हें दो न्योते मिले थे। एक द्विपक्षीय यात्रा के लिए और दूसरा ब्रिक्स के लिए।”

पीएम मोदी ने अपने पत्र में यह भी कहा था कि इस साल का समिट खास महत्व रखता है क्योंकि यह ब्रिक्स की औपचारिक स्थापना के 20 साल पूरे होने का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *