तमिलनाडु के पेरम्बलूर में एक हादसा हुआ है। चेन्नई से मदुरै जा रही एक प्राइवेट स्लीपर कोच बस में सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई। ये आग पेरम्बलूर जिले के मंगलमेडु के पास चेन्नई-तिरुचिरापल्ली नेशनल हाईवे पर लगी।
अधिकारियों के मुताबिक, बस में 23 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने की वजह से उस रास्ते पर ट्रैफिक जाम हो गया। फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने की वजह की जांच कर रही है।