एंटी ड्रग मैराथन में तमिलनाडु के सीएम विजय ने लगाई दौड़, 30 मिनट में पूरी की 6 किमी की दूरी…

तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय ने हजारों लोगों के साथ चेन्नई में एंटी ड्रग मैराथन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छह किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री विजय मैराथन में करीब 30 मिनट तक लोगों के साथ दौड़े।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के मौके पर चेन्नई में आयोजित नशा-विरोधी जागरूकता मैराथन का आयोजन किया किया। इस दौरान सीएम विजय सिर्फ इवेंट को हरी झंडी दिखाने या थोड़ी-बहुत औपचारिक दौड़ लगाने की परंपरा को तोड़कर दौड़ लगाई।

विजय ने स्पोर्ट्स कपड़े पहनकर चेन्नई के मरीना बीच पर 6 km की दौड़ पूरी की। ऐसा करके वे तमिलनाडु के पहले ऐसे मौजूदा मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने किसी सामाजिक मकसद के लिए आम लोगों के साथ इतनी लंबी दूरी तक दौड़ लगाई है।

नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

चेन्नई में स्टार्ट रन, स्टॉप ड्रग्स’ थीम के तहत मंत्रियों और स्वयंसेवकों सहित हजारों प्रतिभागियों का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री के आसानी से दौड़ पूरी करने और साथी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के वीडियो तेजी से वायरल हो गए हैं, जिससे उनके अनुशासन और सक्रिय नेतृत्व शैली की काफी तारीफ हो रही है। दौड़ शुरू होने से पहले, विजय ने नशा-विरोधी शपथ दिलाई, जिसे वहां मौजूद हजारों प्रतिभागियों ने दोहराया।

भाजपा नेता ने की सराहना

पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने सीएम विजय के इस कदम की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री विजय को आज बड़ी संख्या में युवाओं के साथ नशा-विरोधी मैराथन में शामिल होते देखना बेहद खुशी और सराहनीय है। जब नेता जनता के साथ चलते हैं, दौड़ते हैं और खड़े होते हैं, तो जागरूकता हर घर तक पहुंचती है। नशा-विरोधी लड़ाई राजनीति से परे है। आइए हम सब मिलकर नशा-मुक्त तमिलनाडु के लिए काम करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *