स्वीडन के स्कूल में तलवार से हमला, किशोरी की मौत; हमले के मकसद का अब तक नहीं चला पता…

डन के एक स्कूल में तलवार से हुए जानलेवा हमले में जान गंवाने वाले की पहचान एक 17 साल की किशोरी के रूप में हुई है।

स्टॉकहोम के उत्तर-पश्चिम में फागरस्टा के ब्रिनेल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा चल रही थी, तभी तलवार लिए 18 साल के एक युवक ने हमला कर दिया था। हमले में तीन अन्य घायल हुए थे, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे। हमलावर के संभावित मकसद के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच हत्या और हत्या की कोशिश के तौर पर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई कारण नहीं दिखता, जिससे लगे कि हमले में और भी लोग शामिल थे।

वास्टमानलैंड काउंटी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लड़कों की उम्र 12 और 17 साल थी। एक तीसरा व्यक्ति, जो 18 साल से कम उम्र का है, मामूली रूप से घायल हुआ था और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *