कोरिया : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह…

अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली ई-शपथ

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज जिले में व्यापक स्तर पर शपथ समारोह आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कंचनपुर (बैकुंठपुर) में सम्पन्न हुआ, जहाँ समस्त अधिकारी–कर्मचारियों ने ई-शपथ लेकर अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

विकासखंड बैकुंठपुर, सोनहत एवं तहसील बचरा–पौड़ी के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने भी ई-शपथ लेकर समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

सभी ने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और जनसमुदाय को नशा त्यागने के लिए प्रेरित करेंगे।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

जिले के विभिन्न ग्रामों स्वस्थ केन्द्रों, स्कूलों भगवतपुर, सरभोका, चितझोर, बेलिया, ओदारी, मुरमा, करजी, सोनहत, एवं सेजेस कटगोड़ी आदि के संस्थाओं में भी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यहाँ शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की। सेजेस कटगोड़ी में नशामुक्ति विषय पर परिचर्चा एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इसी क्रम में शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, चरचा में भी सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के तहत सामूहिक रूप से शपथ ली और समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों में अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति के साथ नशा मुक्ति के लिए जिलेभर में जागरूकता का संदेश सफलतापूर्वक प्रसारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *