मैनपुरी में Swami Prasad Maurya का भाजपा पर हमला, बोले- बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग; सीएम और Akhilesh Yadav पर भी साधा निशाना…

क्षेत्र के गांव नानमई में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा पर आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। भाजपा की स्थिति बता रही है कि वहां ममता बनर्जी वापसी कर रही हैं। भाजपा सत्ता के दुरुपयोग के बूते बंगाल में सरकार की आस लगाए बैठी है। फैसला तो वहां की जनता को करना है।

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि डरी हुई भाजपा जानती है कि बंगाल की जनता उनको कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। बंगाल चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का मोदी सरकार ने दुरुपयोग किया है। भाजपा, आरएसएस व इनके जितने भी संगठन व कार्यकर्ता हैं, धन खर्च कर भय, दहशत अन्य किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री व अखिलेश यादव की नूरा कुश्ती हमेशा चलती रहती है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सवाल पर बोले मुख्यमंत्री व अखिलेश यादव की नूरा कुश्ती हमेशा चलती रहती है। भाजपा के मुख्यमंत्री व दोनों डिप्टी सीएम के बीच 36 का आंकड़ा हमेशा रहता है। खींचतान का असर यह है कि सभी मुद्दों पर यूपी की सरकार फेल है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसकी तैयारी चल रही है।

ये रहे मौजूद

इससे पूर्व भगवान बुद्ध का पूजन किया। इस मौके पर आयोजक राजेश शाक्य, अनुराग शाक्य, अनोज शाक्य, जय कुमार शाक्य, दिनेश शाक्य, मनोज कुमार शाक्य, विनेश शाक्य, इंद्रेश शाक्य, छोटे लाल शाक्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *