जैसलमेर बॉर्डर से संदिग्ध जासूस पकड़ा गया, सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन; कई पहलुओं पर जांच जारी…

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध जासूस को पकड़ा है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपित के मोबाइल की जांच से यह साफ हुआ है कि पाकिस्तान के लोगों से नियमित संपर्क में था व सुरक्षा से जुड़ी जानकारी सीमा पार साझा कर रहा था।

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां पिछले कई दिनों से उस पर निगरानी रख रही थी।

गुरुवार रात युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां आरोपित के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *