सर्वदलीय बैठक के बाद राजनाथ सिंह से मिलीं सुप्रिया सुले, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद…

 एक दुर्लभ राजनीतिक शिष्टाचार के तहत रविवार को राकांपा (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले को सर्वदलीय बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चरण स्पर्श करते देखा गया।

यह घटना उस समय हुई, जब सर्वदलीय बैठक के बाद विभिन्न पार्टियों के नेता संसद भवन की एनेक्सी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान सुले को रक्षा मंत्री के पास जाते हुए देखा गया, जो स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ थे। जहां सम्मान दिखाते हुए सुले ने झुककर राजनाथ के चरण स्पर्श कर लिए।

सुले ने विलय की अटकलों से किया था इनकार

बता दें कि सुप्रिया सुले ने हाल ही में राजग में शामिल होने या राकांपा के साथ विलय की अटकलों से इनका करते हुए कहा था कि किसी अन्य पार्टी की तरफ से ऐसा प्रस्ताव नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *