सूर्य गोचर 2025: दिवाली के बाद राहु नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, इन 3 राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

सूर्य समय-समय पर राशि परिवर्तन की तरह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं।

दिवाली बाद सूर्य अपने नक्षत्र में बदलाव करेंगे। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है, जबकि सूर्य 24 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे और 5 नवंबर तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु को माना गया है। राहु के नक्षत्र में सूर्य का नक्षत्र गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा।

लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव, तरक्की व सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। जानें सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

1. तुला राशि– तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

करियर व पर्सनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अपनों में वृद्धि होगी। घरेलू सुख में वृद्धि हो सकती है।

2. धनु राशि– धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

आपको अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा लाभकारी सिद्ध होंगी। व्यावसायिक रूप से आप चमक सकते हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का समय अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं।

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। इनकम के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *