गोरखपुर से बोरीवली के लिए 18 मई को समर स्पेशल ट्रेन का संचालन, जानें पूरा शेड्यूल…

गोरखपुर से बोरीवली (मुंबई) के बीच 18 मई को समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 09157/09158 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक फेरा में चलाई जाएगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 17 मई को तथा गोरखपुर से 18 मई चलेगी।

इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 07 और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 13 कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रिकार्ड संख्या में समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दिल्ली जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों में बर्थों की बुकिंग नहीं हो पायी है। इन ट्रेनों में बर्थें पर्याप्त संख्या में खाली हैं। यात्री समर स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।

  • 09157 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 17 मई को बान्द्रा टर्मिनस से रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरलीवली, वापी, सूरज, रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, मथुरा, बरेली, मैलानी, सीतापुर और गोंडा होते हुए दूसरे दिन शाम 05:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 09158 गोरखपुर-बोरीवली स्पेशल 18 मई को गोरखपुर से रात 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, बरेली, मथुरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम और सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।

इन समर स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं पर्याप्त बर्थें

  • 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल में 30 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 774 बर्थ, 06 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 798 एवं 13 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 815 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेष स्पेशल में 10 जून को शयनयान श्रेणी में 58 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 05057 गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में 21 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 792 बर्थ, 28 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 827 एवं शयनयान श्रेणी में 58 बर्थ तथा 04 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 818 एवं शयनयान श्रेणी में 116 बर्थ उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *