सुकमा : जमीनी हकीकत जानने “फील्ड“ पर उतरे केंद्रीय सचिव आर प्रसन्ना…

ईजीएल क्लास में बच्चों के साथ हुए रूबरू, पूछा- “बड़े होकर क्या बनोगे“

पुनर्वासित युवाओं को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र 

जिले के विकास कार्यों को केवल फाइलों तक सीमित न रखकर उन्हें धरातल पर परखने के लिए केंद्रीय गृह विभाग के संयुक्त सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव आर. प्रसन्ना शुक्रवार को सुकमा के क्षेत्र भ्रमण पर रहे। कलेक्टर अमित कुमार के साथ उन्होंने शिक्षा, सामाजिक कल्याण और सुरक्षा के मोर्चों पर प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

शिक्षा में नवाचार मातृभाषा में शिक्षण पर दिया जोर

भ्रमण की शुरुआत में प्रसन्ना शासकीय प्राथमिक शाला कुम्हाररास पहुंचे। यहाँ उन्होंने ईजीएल पुस्तकालय और कक्षाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने उनकी शिक्षा के स्तर को परखा। इस अवसर पर न्होंने कहा कि शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए हिंदी के साथ-साथ बच्चों की मातृभाषा में उन्हें समझाना आवश्यक है, जिससे उनकी समझ और अधिक गहरी होगी।

“आकार“ संस्था के कार्यों को सराहा

दिव्यांग बच्चों के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय सचिव “आकार“ आवासीय संस्था पहुंचे। यहाँ उन्होंने बौद्धिक अक्षमता कक्ष, स्पीच थेरेपी और विशेष शिक्षण कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र अजय बघेल और हिडमा मुचाकी सहित अन्य बच्चों से बात कर उनके हौसले को सराहा और संस्था के उच्च स्तरीय प्रबंधन की प्रशंसा की।

नक्सल पुनर्वास 5जी मोबाइल और कौशल प्रशिक्षण से बदल रही जिंदगी

भ्रमण का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव नक्सल पुनर्वास केंद्र रहा। यहाँ प्रसन्ना ने मुख्यधारा में लौटे युवाओं से उनकी दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। पुनर्वासित युवाओं ने उत्साहपूर्वक बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें 5जी स्मार्टफोन प्रदान किए गए हैं, जिससे वे दुनिया भर की खबरों और जानकारियों से अपडेट रहते हैं। युवाओं ने जानकारी दी कि उन्होंने आर-सेटी के माध्यम से राजमिस्त्री का प्रशिक्षण लिया है और अब वे गांव जाकर सम्मानजनक आजीविका अपनाने के लिए तैयार हैं।

प्रसन्ना ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशासन आपको आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव अवसर दे रहा है। मन लगाकर काम सीखें और समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बनें।

सुरक्षा व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग

केंद्रीय सचिव का यह दौरा सुकमा प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे ठोस प्रयासों पर मुहर लगाता है। दौरे के अंतिम चरण में उन्होंने 226 बटालियन मुख्यालय में केंद्रीय सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। यहाँ जिले की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शांति स्थापना के लिए संचालित रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस भ्रमण के दौरान जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर, डीएफओ अक्षय भोंसले, एडिशनल एसपी रोहित शाह सहित अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *