पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के नोशकी जिले में सुरक्षा बलों ने संदिग्धों की तलाश और हालिया अभियान के बाद सख्त लाकडाउन लागू कर दिया है।
इस कदम का मकसद इलाके में सुरक्षा हालात को नियंत्रण में रखना और संभावित खतरे को टालना बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स को सील कर दिया गया है और जगह-जगह भारी सुरक्षा चौकियां तैनात कर दी गई हैं।
सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी के चलते बाजार बंद हो गए हैं और आम लोगों की आवाजाही लगभग थम गई है।
शहर में घेराबंदी जैसे हालात
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे शहर में घेराबंदी जैसे हालात बन गए हैं।
यह सख्ती एक दिन पहले किल्ली कादिराबाद इलाके में चलाए गए अभियान के बाद बढ़ाई गई है, जहां कई घंटों तक सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।