रायपुर : सेवा की कहानी : सेवा सेतु ने आसान की राह, रोहित को घर बैठे आवेदन से समय पर मिला अस्थायी फटाका लाइसेंस…

ऑनलाइन प्रक्रिया से बचा कार्यालयों का चक्कर, समय और श्रम की भी हुई बचत

शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन करने से लेकर उनका लाभ मिलने तक की प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से आसान हो रही है। सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को विभिन्न सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम मचंदूर निवासी श्री रोहित कुमार साहू के लिए भी यह ऑनलाइन सुविधा उपयोगी साबित हुई। उन्होंने अस्थायी फटाका लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें समय पर लाइसेंस प्राप्त हो गया।

       विकासखंड मोहला के ग्राम मचंदूर निवासी श्री रोहित कुमार साहू को अस्थायी फटाका लाइसेंस की आवश्यकता थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज ऑनलाइन प्रस्तुत किए। संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन का निराकरण किया गया और उन्हें कम समय में अस्थायी फटाका लाइसेंस जारी कर दिया गया। श्री साहू बताते हैं कि ऑनलाइन सुविधा के कारण आवेदन के लिए बार-बार कार्यालय आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हुई। आवेदन की प्रक्रिया भी सरल रही और आवश्यक लाइसेंस समय पर मिल गया।

*घर बैठे मिल रही शासकीय सेवाओं तक पहुंच*
       सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल और व्यवस्थित होने के साथ नागरिकों को समयबद्ध रूप से सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिल रही है। श्री रोहित कुमार साहू ने समय पर अस्थायी फटाका लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने की पहल नागरिकों के लिए उपयोगी है। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *