रायपुर : सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्य घर से लगे सोलर प्लांट ने जयकुमार का बिजली बिल किया शून्य…

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को बेहद आसान प्रक्रिया के तहत सौर उर्जा उपकरण स्थापित कर वैकल्पिक उर्जा का माध्यम दिया जा रहा है।

इसके लिए उन्हें एक सामान्य प्रक्रिया के तहत केवल एक आवेदन देना होता है। इसके बाद सब कुछ आसानी से पूरा हो जाता है।

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगे ग्राम पंचायत आमगांव में रहने वाले श्री जयकुमार ने अपने घर की छत पर प्लांट लगाकर अपने मासिक बिजली बिल को लगभग शून्य कर लिया है। बढ़ती लागत के साथ मंहगे बिजली बिल से परेशान रहने वाले जयकुमार अब अपने बिजली के खर्च को लेकर पूरी तरह से चिंतामुक्त हो गए हैं।
 
     सूर्यघर योजना के तहत लाभ लेने वाले आमंगांव निवासी श्री जयकुमार ने बताया कि उन्होंने जानकारी होने पर अपने घर में बिजली की खपत के अनुसार अपने नाम पर तीन किलोवाट का एक संयंत्र लगवाया और फिर बढ़ती जरूरतों के अनुसार उन्होने अपने पिताजी के नाम पर भी एक तीन किलो का सोलर प्लांट रूफटाप पर लगवाया है। अब उनके पास हर समय बिजली का एक शानदार स्रोत है।

      श्री जयकुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना बेहद शानदार है। इसमें आने वाली लागत का लगभग सत्तर प्रतिशत राशि आसानी से अनुदान के तहत प्राप्त हो गई और उन्हे शेष राशि बैंक से आसान ऋण के माध्यम से प्राप्त हो गई।

उन्होंने इसे अपने घर की छत पर लगवाया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार से सब्सिडी पाकर खुश हुए जयकुमार ने बताया कि पहले बिजली बिजल के लिए हर महीने 15 से 20 हजार रूपए का इंतजाम करना पड़ता था अब वह चिंता समाप्त हो गई हैं।  

      आमगांव निवासी श्री जयकुमार ने बताया कि उनके घर में बड़ा परिवार रहता है जिससे बिजली की निरंतर खपत होती रहती हैं। अत्यधिक खपत के कारण बढ़ी हुई दरों से बिजली का मूल्यांकन होता था जिससे पहले बिजली बिल 20 हजार तक आता था। लेकिन अब जबसे सोलर रूपटॉप लगा है बिजली बिल लगभग शून्य हो चुका है।

उन्होंने इस अच्छे और सस्ते ऊर्जा स्रोत के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा यह योजना बहुत ही सराहनीय है उन्हें इसका लाभ अच्छे से मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *