रायगढ़ : सेवा की कहानी: महतारी वंदन योजना की राशि से बेटी के भविष्य को संवार रही नीता वर्मा…

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं परिवारों को आर्थिक संबल देने के साथ उनके भविष्य की बेहतर योजना बनाने में भी मददगार बन रही हैं। ऐसी ही एक सेवा की कहानी नीता वर्मा की है, जो महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं।   

          
नीता वर्मा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि बेटी का प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना में खाता है, जिसमें मैं महतारी वंदन से मिलने वाली पूरी राशि जमा कर देती हूँ इस तरह योजना से मिलने वाली सहायता का उपयोग मैं बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत के रूप में कर रही हैं।

नीता वर्मा ने कहा कि शासन की इस पहल से उन्हें अपनी बेटी के भविष्य के लिए अभी से बचत करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली योजनाएं परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।

महतारी वंदन योजना: महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में पहल
महतारी वंदन योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें अपनी आवश्यकताओं और परिवार की जरूरतों के संबंध में अधिक प्रभावी निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। वित्तीय सहायता मिलने से महिलाओं को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। योजना के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के साथ उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर भी सकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता और जागरूकता की कमी को दूर करने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *