दिल्ली-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन के शीशे में आई दरार

दिल्ली से जोधपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके हैं।

अलवर और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया। ट्रेन की खिड़की पर पत्थर लगने से कांच में दरार आ गई।

हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। रेलवे प्रशासन और आरपीएफ घटना की जांच में जुटी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन पर करीब आधा दर्जन पत्थर फेंके गए थे। कोच में मौजूद यात्रियों से रेलवे पुलिस जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रेलवे प्रशासन की ओर से इस बारे में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *