विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल महंगे होने की अटकलें, केंद्र सरकार ने साफ की स्थिति…

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर, फैल रहे भ्रामक खबरों को रोकने के लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सूचना जारी की है। 

मंत्रालय ने X पर पोस्ट करके बताया कि, कुछ समाचार रिपोर्टों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। जबकि, इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार ऐसी किसी भी प्रस्ताव पर विचार तक नहीं कर रही है।

लोगों को भ्रमित करने के लिए फैलाई जा रही गलत खबरें

पेट्रोलियम मंत्रालय ने उन खबरों का सख्ती से खंडन किया है, जिसमें विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम 25-30 रुपए तक प्रति लीटर बढ़ाने के दावे किए जा रहे है।

मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि, इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत उन चुनिंदा देशों में है; जहां जनता पर भार नहीं डाला गया। बल्कि भारत ऐसा अकेला देश है जहां पिछले चार साल से दाम नहीं बढ़े हैं।

इस तरह की खबरें नागरिकों के बीच डर और घबराहट पैदा करने के उद्देश्य से फैलाई जा रही हैं, और ये शरारत पूर्ण और भ्रामक बातें हैं।

वहीं, इसके उलट भारत सरकार और तेल PSUs ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाली भारी बढ़ोतरी से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *