दिल्ली पुलिस में तैनात विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था मधुप कुमार तिवारी को हटाकर अरुणाचल प्रदेश का डीजी बना दिया गया है। करीब पांच माह पहले ही अरुणाचल प्रदेश में बतौर डीजी तैनात आनंद मोहन को कई साल बाद वापस दिल्ली बुला लिया गया था।
इसके बाद जम्मू कैडर के वरिष्ठ आईपीएस को अरुणाचल प्रदेश का डीजी बना दिया गया था। उन्हें भी हटाकर अब मधुप कुमार तिवारी को अरुणाचल प्रदेश का नया डीजी अपॉइंट किया गया है। मधुर तिवारी की जगह अब दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच देवेश चंद्र श्रीवास्तव को कानून व्यवस्था लगाया जा सकता है। आनंद मोहन वर्तमान में तिहाड़ जेल के डीजी हैं।