एक्स ने सोमवार शाम को कुछ मिनटों के लिए काम करना बंद कर दिया। इस थोड़े समय के लिए हुई ग्लोबल आउटेज की जानकारी मैक रयूमर्स ने दी।
कई इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने एलन मस्क के माइक्रो-ब्लागिंग प्लेटफार्म को एक्सेस करने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया।
एक यूजर ने लिखा, “क्या आपके लिए एक्स डाउन है। क्या आप इसे देख पा रहे हैं।” एक और नेटिजन ने लिखा, “एक्स में क्या खराबी है। क्या यह आज फिर से डाउन है। कुछ भी काम नहीं कर रहा है।
पता नहीं यह पोस्ट पब्लिश होगी या नहीं। और किसे यह दिक्कत आ रही है।” एक यूजर ने शिकायत की, “क्या एक्स डाउन है। पोस्ट लोड नहीं हो रहे हैं।” हालांकि बाद में एक्स की सेवा काफी हद तक बहाल हो गई।