भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने गुरुवार आधार का शुभंकर (प्रतीक चिन्ह) लांच किया, जो लोगों को आधार सेवाओं की सरल जानकारी देने के लिए सुलभ संचार माध्यम है।
उदय नामक यह शुभंकर आधार से संबंधित जानकारी अधिक सहज और सुलभ बनाने में सहायक होगा।
यह अपडेट, प्रमाणीकरण, आफलाइन सत्यापन, जानकारी साझा करने, नई तकनीक अपनाने, दायित्वपूर्ण उपयोग आदि आधार सेवाओं को समझने में मदद मिलेगी।
किसे मिला पहला स्थान?
शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल प्रथम विजेता रहे, जबकि महाराष्ट्र के पुणे के इदरीस दवाईवाला को द्वितीय पुरस्कार और गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी कृष्णा शर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला।
वहीं, भोपाल की रिया जैन ने शुभंकर नामकरण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि पुणे के इदरीस दवाईवाला दूसरे और हैदराबाद के महाराज सरन चेल्लापिल्ला तीसरे स्थान पर रहे।
यूआइडीएआइ के अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा ने तिरुअनंतपुरम में आयोजित समारोह में शुभंकर जारी किया और विजेताओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शुभंकर भारत के एक अरब से अधिक लोगों के लिए आधार संबंधी संचार सरल, अधिक समावेशी और सुलभ बनाने के यूआइडीएआइ के निरंतर प्रयासों का कदम है।