हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला: जिम ट्रेनर ने महिला से की ‘वन-नाइट स्टैंड’ की मांग, इनकार पर प्रेमिका ने कहा- यह उसके बॉयफ्रेंड की फैंटेसी है…

हैदराबाद के सनतनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पायलट ने जिम के फिटनेस ट्रेनर और उसकी प्रेमिका पर यौन उत्पीड़न और पीछा करने (Stalking) का गंभीर आरोप लगाया है।

दरअसल, महिला ने कुछ महीने पहले जिम ज्वाइन की थी। महिला ने पताया कि जिम ट्रेनर जान-पहचान का फायदा उठाते हुए, कई बार ‘वन-नाइट स्टैंड’ (शारीरिक संबंध बनाने) की मांग की। उसने मुझे इंस्टाग्राम पर भी फॉलो किया और अश्लील मैसेज भेजा।

हद तो तब हो गई जब पायलट के मना करने पर ट्रेनर ने अपनी प्रेमिका को ही उसे मनाने के लिए भेज दिया, जिसने इसे अपने ब्वॉयफ्रेंड की फैंटेसी (कल्पना) बताया। लगातार पीछा किए जाने और परेशान होने के बाद महिला पायलट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर, सनतनगर पुलिस ने 11 जून को फिटनेस ट्रेनर संतोष गौड़ और उसकी प्रेमिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *