कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस हादसे में एक सुजुकी जीएसएक्सआर मोटरसाइकिल टक्कर के बाद हवा में उछलकर ट्रैफिक सिग्नल पर जा फंस गई।
रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा सरे और डेल्टा बॉर्डर के पास एक चौराहे पर हुआ।
दुर्घटना के बाद का दृश्य इतना अजीब था कि वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वायरल वीडियो और तस्वीरों में बाइक को ट्रैफिक लाइट के ऊपर लटका हुआ देखा जा सकता है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची इमरजेंसी टीम ने पूरे इलाके को कुछ समय के लिए बंद कर दिया।
बाइक सवार घायल, कार चालक सुरक्षित
सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत जानलेवा नहीं है। हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।