होर्मुज में जहाज पर हमला, दो भारतीयों की मौत से शोक; लापता इंजीनियर की तलाश जारी…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पासओमान तट पर वाणिज्यिक पोत ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर हुए हमले में दो भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) अभी भी लापता हैं। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के महासचिव मनोज यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए एक बड़ा दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना बलों को जहाज पर सवार क्रू की राष्ट्रीयता के बारे में ‘101% जानकारी’ थी।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बताया है कि जहाज पर सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, और ओमान स्थित भारतीय दूतावास लापता नागरिकों की खोज के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। लापता तीन में दो के मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि लापता चीफ इंजीनियर की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *