सऊदी अरब और यमन के हूती लड़ाकों के बीच चल रही लड़ाई के बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें सावधानी बरतने के लिए कहा है।
जिन 12 देशों में रहने वाले अमेरिकियों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है उनमें सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, जार्डन, बहरीन, ओमान, ईरान, कतर, इराक, लेबनान, यमन और इजरायल हैं।
एडवाइजरी में क्या कहा गया?
कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक इन देशों की यात्रा करने से बचें और यदि वहां पर हैं तो स्थानीय प्रशासन और दूतावास के संपर्क में रहें।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान और उसके समर्थित संगठनों से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। वे अमेरिकी नागरिकों, ठिकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और हित वाले स्थानों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।