“वह घर लौटने वाली थी…” – Kuwait में ईरानी ड्रोन हमले में मारी गई अमेरिकी सार्जेंट के पति ने जताया गहरा शोक; Iran की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल…

कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले में मारे गये छह अमेरिकी सैनिक में एक महिला सैनिक भी शामिल थी। 

निकोल अमोर नाम की अमेरिकन सौर्जेट की मौत उस समय हुई जब वह अपने घर लौटने वाली थी। निकोल के पति जॉय अमोर ने बताया कि निकोल लगभग घर लौटने ही वाली थीं जब यह हादसा हुआ।

103वें सस्टेनमेंट कमांड में तैनात थीं निकोल 

39 साल की थीं निकोल रविवार को पोर्ट शुआइबा पर ईरानी हमले में मारे गए छह लोगों में से एक थीं। उनके पति ने बताया कि निकोल ने हमले से कुछ घंटे पहले ही उनसे बात की थी।

निकोल आर्मी रिजर्व के 103वें सस्टेनमेंट कमांड में तैनात थीं। उन्होंने इराक और कुवैत में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

निकोल की यादें

एक पोस्ट में उनके पति ने बताया, निकोल को गार्डनिंग करना पसंद था. वे अपने बेटे के साथ बगीचे घंटों काम करती थीं. उनके परिवार के मुताबिक, उन्हें अपनी बेटी के साथ रोलरब्लेडिंग और साइकिलिंग का भी शौक था।

निकोल की मौत पर उनके पति ने कहा, ‘वह लगभग घर लौटने ही वाली थीं। आप कुवैत यह सोचकर नहीं जाते कि कुछ होने वाला है, और उसका सबसे पहले वहां जाना – यह दुखद है।’

हमले में शहीद हुए अन्य सैनिक

हमले में मारे हुए अन्य अमेरिकी सैनिकों में कैप्टन कोडी खोर्क, 35, विंटर हेवन, फ्लोरिडा; सार्जेंट फर्स्ट क्लास नोआ टिटजेंस, 42, बेलेव्यू, नेब्रास्का; और सार्जेंट डेक्लान कोडी, 20, वेस्ट डेस मोइनेस, लोवा शामिल थे। बाकी दो नाम अभी तक पेंटागन ने जारी नहीं किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *