Shani Vakri: शनि के वक्री चलते ही इन 3 राशियों पर आएगी मुसीबत, जानें क्या पड़ेगा असर…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

सावन का महीना शुरू हो गया है, जो 9 अगस्त तक चलेगा।

सावन में 13 जुलाई को शनि वक्री हो रहे हैं। सावन में शनि का वक्री होना कई मायनों में खास है। आपको बता दें कि शनि साल में एक या दो बार ही वक्री होते है।

शनि को कर्म प्रधान ग्रह कहा गया है। ऐसे में इनका विपरीत चाल चलना और खासकर मीन राशि में होकर आपको समर्पण, अपने अंदर झांकने और कर्मों को देकने का मौका देता है।

हालांकि कई राशियों की लाइफ में आर्थिक तौर पर दिक्कतें, रिलेशनशिप में परेशानियां और हेल्थ और प्रोफेशनल लाइफ में असंतुष्टि जैसे मौके आते हैं। दरअसल शनि के वक्री होने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं, तो कईराशियों को सावधान रहना चाहिए।

मेष राशि वालों के लिए शनि 12वें घर में वक्री हो रहे हैं। इससे आपके लिए कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए आपको जरूरत से ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। इस समय आप ध्यान और मेडिटेशन और मंत्र जाप से अपने आपको सही रख सकते हैं। मेष राशि वालों के खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि वालों को शनि के वक्री होने पर करियर में निराशा मिलेगा। आप पर बिना पहचान के पर्फोर्म करने का दवाब रहेगा।

आपकी सफलता कम नहीं होगी, लेकिन आपको आंकना होगा कि कैसे आप मिच्योरिटी से काम कर सकते हैं।मिथुन राशि के 10वें घर में शनि वक्री हो रहे हैं।काम में शार्टकट ना इस्तेमाल करें। अपने आपको अपग्रेड करें। शनि आपको लंबे समय के लक्ष्यों और करियर को खास तौर पर प्रभावित करेंगे।।

सिंह राशि वालों के 8वें घर में शनि वक्री हो रहे हैं। सिंह राशि वालों को करीब के रिश्तों में तनाव झेलना पड़ सकता है। आपको आर्थिक तौर पर खास ध्यान देना होगा। पैसों को सोच-समझकर खर्च करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *