प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि देव को उग्र ग्रह के रूप में जाना जाता है, लेकिन ऐसा मानना पूरी तरह सही नहीं है। शनि देव उन्हीं को कष्ट देते हैं, जो बुरे कर्म करते हैं।
जो लोग ईमानदार होते हैं, मेहनत करते हैं, और धर्म का पालन करते हैं, उन पर शनि देव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव कुछ राशियों पर विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं।
आइए जानते हैं, वे कौन सी राशियां हैं, जो शनि देव को बेहद प्रिय हैं और क्यों?
शनि देव की प्रिय राशियां
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। मकर राशि के जातक स्वभाव से मेहनती और लक्ष्य को लेकर काफी फोकस्ड होते हैं।
इन जातकों पर शनि देव की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव कम होता है।
शनि देव इन्हें करियर और व्यवसाय में अपार सफलता दिलाते हैं। ये अपनी मेहनत के दम पर उच्च पद पर होते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के भी स्वामी शनि देव हैं और यह उनकी मूल त्रिकोण राशि भी कही जाती है। कुंभ राशि के जातक सामाजिक कामों में रुचि रखने वाले और बहुत परोपकारी होते हैं।
कुंभ राशि वालों को शनि देव का आशीर्वाद मिलता है, जिससे इन्हें सामाज में मान-सम्मान खूब मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है और ये सही फैसले लेते हैं, जिससे इन्हें जीवन में स्थिरता और सफलता मिलती है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि में शनि देव उच्च के होते हैं। तुला राशि जीवन में बैलेंस बनाकर रखती है। शनि देव खुद न्याय के देवता हैं, इसलिए यह राशि (Most Lucky Signs Saturn) उन्हें बहुत प्रिय है।
कहते हैं कि तुला राशि वालों पर शनि की कृपा से धन, वैभव और भौतिक सुखों की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही ये कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल लेते हैं।
क्या आप हैं इन राशियों में शामिल?
अगर आप इन राशियों में शामिल हैं, तो अपनी ईमानदारी, मेहनत और अच्छे कर्म को कभी न छोड़ें। साथ ही भगवान शनि (Shani Dev Blessing Signs) की कृपा पाने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और ज्यादा से ज्यादा गरीबों की मदद करें।