BMC चुनाव से पहले शाइना एनसी ने किया बड़ा बयान: “मुंबई का मेयर वंदे मातरम बोलने वाला मराठी नागरिक होगा”…

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने सोमवार को कहा कि मुंबई का महापौर वंदे मातरम बोलने वाला मराठी मानुष होगा। उन्होंने कहा कि महायुति की राजनीति मुंबई पहले के सिद्धांत पर आधारित है।

महायुति का महापौर वही होगा, जो शहर से प्रेम करता हो और उसके विकास की कामना करता हो तथा वह एक मराठी मानुष भी हो।

महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की राकांपा शामिल हैं। हालांकि, अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव अलग से लड़ रही है।

विपक्ष पर लगाया नफरत की राजनीति करने का आरोप

शिवसेना की प्रवक्ता ने विपक्ष पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। मुंबई में चुनाव के नजदीक आने के साथ ही अगले महापौर को लेकर बहस और भी तीखी होती जा रही है।

15 जनवरी को होना है चुनाव

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया है कि मुंबई का महापौर एक मराठी होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक रैली के दौरान घोषणा की थी कि मुंबई का महापौर मराठी हिंदू होगा। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिये 15 जनवरी को चुनाव होंगे और मतगणना 16 जनवरी को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *