खैरागढ़ मार्ग पर ग्राम डाड़की के पास बुधवार सुबह 5:30 बजे आटो और स्विफ्ट डिजायर कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर में सवार लोग कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।
राहगीरों की मदद से घायल अस्पताल पहुंचाए
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को आगरा के एसएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये हुए घायल
घायलों की पहचान कैलाश, विजेंद्र, सतीश और रामवरन निवासी चंदूपुरा धौलपुर, उपेंद्र निवासी बसई धौलपुर तथा रामसिंह निवासी जोधापुरा, सैंया के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है।