बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात: सिक्किम की महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

बेंगलुरु में शनिवार सुबह सिक्किम की एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान अति हंगमा सुब्बा के तौर पर हुई है। वह एक सैलून में रिसेप्शनिस्ट थी। आरोपित की पहचान दार्जिलिंग के रहने वाले पूर्बा लेपचा के तौर पर की है।

पुलिस के अनुसार, दोनों रिलेशनशिप में थे और एक महीने पहले ही बेंगलुरु आए थे। वे साथ रह रहे थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि शनिवार सुबह दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, क्योंकि आरोपित को शक था कि महिला की किसी दूसरे पुरुष से दोस्ती है।

हाथापाई के दौरान, आरोपित ने कथित तौर पर किचन के चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *