कनाडा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रोसरी स्टोर में कुछ लोग प्रभु श्रीराम, माता सीता और भगवान हनुमान का वेश धारण कर गए हैं।
भगवान राम, माता सीता और भगवान हनुमान की वेशभूषा में इन्हें देखकर लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
कनाडा में लगे जय श्रीराम के नारे
ब्रैम्पटन के इस स्टोर के वीडियो में ज्यादातर भारतीय खरीदार अपनी-अपनी ट्रॉलियों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ विदेशी इस नजारे को देखकर हैरान खड़े दिख रहे हैं।
कनाडा में अलग-अलग संस्कृतियों के लोग आकर बसते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि प्रवासी लोग जिस देश में बसते हैं, वहां के समाज में वे खुद को कैसे ढालते हैं, वहां की बदलती आबादी और उनसे किस तरह के व्यवहार की उम्मीद की जाती है।
हालांकि, इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग वीडियो में दिख रहे लोगों का बचाव करते हुए कह रहे हैं कि यह जगह असल में एक भारतीय ग्रोसरी स्टोर है, जहां कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया जा रहा है।