“सावरकर सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं,” नितिन गडकरी बोले-वह एक प्रखर देशभक्त थे…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि वीर सावरकर एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले प्रबल देशभक्त थे। उनकी हिंदुत्व की व्याख्या आज भी प्रासंगिक और उपयोगी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा कि उनकी एक बार एक बड़े राजनीतिक नेता से बातचीत हुई थी, जो सावरकर की आलोचना करते थे।

उन्होंने उस नेता से कहा था कि यदि महान स्वतंत्रता सेनानी महान नहीं थे, तो देश में कोई भी महान नहीं है। वह सावरकर स्मारक समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गडकरी ने कहा कि सावरकर सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। वह न केवल एक प्रबल देशभक्त थे, बल्कि एक उत्कृष्ट कवि, दार्शनिक और इतिहासकार भी थे। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह एक आदर्श समाज सुधारक भी थे। सावरकर का वैचारिक दृष्टिकोण वैज्ञानिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *