धनु राशिफल 26 सितंबर: दफ्तर में बिगड़ सकता है मूड, विवाहित महिलाएं इस गलती से रहें बचकर…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

धनु राशिफल: लव लाइफ में आज संभलकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में किसी भी तरह की गॉसिप से बचें। पैसों के मामले में आज उतार-चढ़ाव देखने मिलेंगे। अच्छी हेल्थ के लिए अपने रूटीन से ना भटकें।

धनु लव राशिफल: आज रिश्तों में ईगो बीच में आने की संभावना है। आपका पार्टनर के व्यवहार को लेकर कुछ ना कुछ समझौता करना होगा। कुछ लोगों के रिश्तों में दोस्त या फिर रिश्तेदार दखलअंदाजी करेंगे। इससे आपको अनकंफर्टेबल भी फील हो सकता है।

शादीशुदा महिलाएं आज पार्टनर के भाई-बहनों के साथ झगड़े से बचें। कुछ लोग आज अपने एक्स से जुड़कर खुश होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो ऐसा ना करें। अगर ऐसा होता है को आपके पारिवारिक जीवन पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

धनु करियर राशिफल: ऑफिस में अपने सीनियर्स और टीम के साथ रिश्ते को संभालकर रखें। किसी भी तरह की गॉसिप में ना पड़ें, नहीं तो आपको मन खराब हो सकता है। आज आपके पास कई टास्क होंगे तो समय पर सारा काम करेंगे तो ये आपके करियर के लिए फायदेमंद रहेगा।

इस बात का ध्यान रखें कि जल्दबाजी के चक्कर में क्वालिटी से समझौता नहीं करना है। बिजनेस से जुड़े लोग आज नए आइडिया को लॉन्च कर सकते हैं लेकिन पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। स्टूडेंट्स आज अपने एग्जाम क्लियर कर सकते हैं।

धनु मनी राशिफल: आज धनु राशि के जातकों को पैसों की दिक्कतें आ सकती हैं। किसी दोस्त या भाई-बहन को बड़ी रकम उधार ना दें। ऐसा करने से आपको आज बचना है। म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने का ख्याल आ सकता है।

हो सकता है कि आप घर का रेनोवेशन भी शुरू करवा सकते हैं। कुछ जातक आज के दिन अपना पुराना बकाया चुकता करेंगे। ऑफिस में किसी सेलिब्रेशन पर महिला जातक खर्चा कर सकती हैं।

धनु हेल्थ राशिफल: अपनी लाइफस्टाइल पर फोकस करें। रूटीन से नहीं भटकें। भोजन में फल और सब्जियां ज्यादा शामिल करें। ऑफिस का तनाव आपको परेशान कर सकता है। आपकी मेंटल हेल्थ पर इसका प्रभाव पड़ेगा। अच्छी नींद लें। नशे से दूर रहें। योग और मेडिटेशन की मदद से अपने मेंटल प्रेशर को संभालने की कोशिश करें। मन को शांत रखें और फालतू का लोड ना लें। ज्यादा तनाव की वजह से धनु राशि के जातकों को सिरदर्द और साइनस की दिक्कत आ सकती है।

धनु राशि के गुण

ताकत: बुद्धिमान, व्यवहारिक, साहसी, खूबसूरत, जीवंत, ऊर्जावान

कमजोरी: भूलने की आदत, लापरवाह, चिड़चिड़ापन

प्रतीक: धनुर्धारी

तत्व: अग्नि

शरीर का हिस्सा: जांघ और यकृत

शासक ग्रह: बृहस्पति

शुभ दिन: गुरुवार

शुभ रंग: आसमानी नीला

शुभ अंक: 6

शुभ रत्न: पुखराज

सबसे अच्छा मेल: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

अच्छा मेल: मिथुन, धनु

औसत मेल: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

कम मेल: कन्या, मीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *