शांति की अपील के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, रातभर ड्रोन-मिसाइलों की बरसात; 6 लोगों की मौत…

जर्मनी की तनाव कम करने की अपील के बावजूद रूस ने रविवार को यूक्रेन के शहरों पर हवाई हमले किए। मिसाइलों और ड्रोन से किए इन हमलों में छह लोग मारे गए हैं। इनमें से दो लोग यूक्रेन की राजधानी कीव में मारे गए हैं। हमले में कई भवनों और वाहनों को नुकसान हुआ है।

बंदरगाह शहर ओडेसा में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। शनिवार को न्यूयार्क में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात में जर्मनी के समकक्ष जोहान वेडफुल ने यूरोपीय देशों के साथ तनाव कम करने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *