रूस वर्ष 2027 में रक्षा मद पर 17.1 लाख करोड़ रूबल (202.58 अरब डॉलर) खर्च करने की योजना बना रहा है। यह मूल रूप से बजट में निर्धारित 13.5 लाख करोड़ रूबल से लगभग 27 प्रतिशत अधिक है।
2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से यह इस मद में सबसे अधिक आंकड़ा है।
सरकारी दस्तावेज के अनुसार, अगले तीन वर्षों में रूस का रक्षा पर कुल खर्च 50 लाख करोड़ रूबल होगा। 2026 में सरकार ने रक्षा पर 12.1 लाख करोड़ रूबल खर्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन वास्तविक धनराशि गोपनीय है और इसे उजागर नहीं किया जाएगा।
कुछ सैन्य खर्चों को बजट के अन्य हिस्सों में भी दिखाया जा सकता है।
दस्तावेज से यह भी पता चला है कि सरकार ने 2026 के बजट घाटे के अपने अनुमान को जीडीपी के 1.6 प्रतिशत से बढ़ाकर जीडीपी का 3.2 प्रतिशत कर दिया है। 2026 में बजट खर्च 13.2 प्रतिशत बढ़कर 48.6 लाख करोड़ रूबल या जीडीपी का 20.9 प्रतिशत हो जाएगा।