मौजूदा समय में सिनेमा जगत में अगर किसी फिल्म की चर्चा हो रही है तो वह निर्देशक गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनने वाली लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक है। यश स्टारर टॉक्सिक में साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत ने अहम किरदार अदा किया है।
लेकिन फिल्म में अपनी एक्टिंग की बजाय इंटीमेट सीन की वजह से रुक्मिणी वसंत का नाम फिलहाल सुर्खियां बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए मामले को विस्तार से समझते हैं-
रुक्मिणी वसंत की हुई आलोचना
फिल्म टॉक्सिक में रुक्मिणी वसंत ने मेलिसा का किरदार निभाया है, जो मूवी में यश की पत्नी बनती हैं। उनके किरदार की एंट्री टॉक्सिक में सेकेंड हाफ में होती है। माना जा रहा था कि रुक्मिणी इस मूवी की कहानी में अहम मोड़ पर अपनी छाप छोड़ेगी, लेकिन इंटीमेट सीन की वजह से वह नेटिजंस के निशाने पर आ गई हैं।
दरअसल टॉक्सिक में कई सारे बोल्ड सीन्स दिखाए गए हैं, जिनमें यश और रुक्मिणी वसंत का एक बेड सीन भी शामिल है। अब इसको लेकर रुक्मिणी की काफी आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा है-
टॉक्सिक में रुक्मिणी वसंत को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका किरदार उम्मीद से बिल्कुल अलग निकला। दूसरे यूजर ने लिखा है- ये क्या कर दिया रुक्मिणी, ऐसे रोल में आपको देखना आंखों पर यकीन नहीं हो रहा।
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने रुक्मिणी वसंत के पक्ष में अपनी बात रखते हुए लिखा है- टॉक्सिक में रुक्मिणी वसंत का कोई किसिंग या लव-मेकिंग सीन नहीं है। लोग बिना वजह ऐसी बातें कह रहे हैं कि “हमें आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।” ये सब बस ध्यान खींचने की कोशिश है।
टॉक्सिक को मिले नेगेटिव रिव्यू
इस तरह से फिल्म टॉक्सिक में रुक्मिणी वसंत के कैरेक्टर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बता दें कि क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से यश की टॉक्सिक को नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं। जिसकी वजह मूवी की कमजोरी कहानी बताई जा रही है।