आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित आरटीसी बस ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी।
यह घटना टेक्कली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में घटित हुई, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बस ने अचानक दोनों कारों को टक्कर मार दी, जिससे वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।