RSSB CET 2026: राजस्थान ग्रेजुएट लेवल CET के आवेदन शुरू, जानें पात्रता, फीस और पूरी प्रक्रिया…

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) एग्जामिनेशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त निर्धारित है।

पात्रता एवं मापदंड

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे एप्लीकेशन फॉर्म स्वयं की SSO ID से भरें। किसी अन्य की आईडी से भरा गया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में फॉर्म भरने के साथ सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग को फीस के रूप में 400 रुपये जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

इस डेट में होगी परीक्षा

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट एग्जाम का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *