पाकिस्तान: लाहौर में ट्यूशन सेंटर की छत गिरी, 14 बच्चों की मौत…

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

7 से 13 साल की उम्र के ये बच्चे घनी आबादी वाले कहाना नौ इलाके में एक एकेडमी में क्लास ले रहे थे, तभी छत गिर गई और वे मलबे के नीचे दब गए। पुलिस ने बताया कि 20 घायल बच्चों और एक महिला टीचर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पीटीआई के अनुसार, लाहौर के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल फैसल कामरान ने कहा कि अब तक मलबे से बच्चों के 14 शव निकाले जा चुके हैं। इमारत का एक हिस्सा निर्माणाधीन था और जब छत गिरी तो मजदूर काम में लगे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *